लाइव न्यूज़ :

कोबी ब्रायंट के हैलीकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट को क्यों नहीं मिली 'वो' मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 16:49 IST

Open in App
लॉस एंजिलिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट ने एअर ट्रैफिक कंट्रोलर को अपने आखिरी रेडियो संदेश में बताया कि वह बादलों की एक मोटी परत से बचने के लिए हेलीकॉप्टर को और ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.. इसके तुरंत बाद हेलीकॉप्टर नीचे गिरने लगा और एक पहाड़ी से टकरा गया.. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड एनटीएसबी की जेनिफर होमेंडी ने कहती हैं  कि रेडार से पता चला है कि रविवार सुबह हेलीकॉप्टर गिरने से पहले 2,300 फीट तक की ऊंचाई पर चला गया था और उसका मलबा 1,085 फीट पर मिला है..एनटीएसबी जांचकर्ता सबूत जुटाने के लिए सोमवार को कैलाबासास में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे.. होमेन्डी ने बताया कि हेलीकॉप्टर का  “मलबा दूर-दूर तक फैला हुआ है..“हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से का एक टुकड़ा पहाड़ी के नीचे पड़ा हुआ है.. बीच का हिस्सा पहाड़ी के दूसरी तरफ है.. और मुख्य रोटर उससे भी 91 मीटर की दूरी पर है. कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि कोहरे के चलते पायलट रास्ता भटक गया होगा लेकिन होमेन्डी का कहना है कि जांच टीमें पायलट के इतिहास से लेकर इंजन तक हर चीच की जांच करेंगी..उन्होंने कहा, “हम व्यक्ति, मशीन और वातावरण सब देख रहे हैं और मौसम उसका बस छोटा सा हिस्सा है..पायलट ने दुर्घटना से कुछ मिनट पहले घने कोहरे में उड़ान भरने के लिए विशेष मंजूरी मांगी थी जो उसे मिल भी गई थी.. होमेन्डी ने बताया कि बाद में पायलट ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान को ट्रैक करने वाली रडार सहायता मांगी लेकिन उन्हें बताया गया कि इसके लिए उनका विमान बहुत छोटा है.. चार मिनट बाद, “पायलट ने कहा कि बादल की मोटी परत से बचने के लिए वे विमान को और ऊंचाई पर ले जा रहे हैं..कुछ देर बाद “जब एटीसी ने पायलट से उनकी योजना के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला. एनबीए के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 साल की बेटी सहित नौ लोगों की रविवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गयी थी..हेलीकॉप्टर में पायलट सहित नौ लोग थे..हेलीकॉप्टर लांस एंजिलिस के  कैलाबासास में धुंध वाले मौसम में सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर क्रैश हो गया..अधिक धुंध की वजह से मदद के लिए पुलिस के हेलीकॉप्टर दोपहर बाद तक उड़ान नहीं भर सके थे.. मरने वालों में ब्रायंट की बेटी गियाना भी थी. गियाना ब्रायंट के चार बच्चों में से एक थी.. एनबीए से संन्यास ले चुके 41 साल के ब्रायंट अपनी बेटी के साथ मिलकर एक मैच के लिये जा रहे थे जिसमें गियाना खेलने वाली थी..    
टॅग्स :हेलीकॉप्टरअमेरिकाखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत