लाइव न्यूज़ :

Kite Festival: पतंग की डोर पकड़ हवा में उड़ा मासूम, देखते रह गए लोग, देखें Viral Video

By गुणातीत ओझा | Updated: December 9, 2020 20:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देपतंग उड़ा रहा 12 साल का बच्चा देखते ही देखते हवा में उड़ने लगा।लड़का पतंग के साथ हवा में 30 फीट ऊपर उछल गया।
पतंग के साथ हवा में उड़ गया बच्चाकभी-कभी मनोरंजन (Entertainment) का साधन सितम दे जाता है। जरा सी लापरवाही जान पर बन आती है। ऐसा ही एक चौंका देने वाला नजारा इंडोनेशिया के आसमान में देखने को मिला है। इंडोनेशिया (Indonesia) के लम्पुंग की प्रिंगसेवू रीजेंसी (Pringsewu regency Lampung) के एक स्कूल में पतंगबाजी के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी सी पतंग उड़ा रहा 12 साल का बच्चा देखते ही देखते हवा में उड़ने लगा। लड़का पतंग के साथ हवा में 30 फीट ऊपर उछल गया। पतंग की डोर टूटी तो बच्चा जमीन पर गिर गया। 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर बच्चे को कई जगह चोटें आई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।अब बात कर ते हैं इस चौंकाने वाली घटना के बारे में.. न्यूज वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा पतंग के साथ हवा में उड़ा तो वहां खड़े लोग सहम गए थे। बच्चे को उड़ता देख लोग चिल्ला रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि पतंग की डोर टूटने से पहले बच्चा जमीन से लगभग 30 फीट की उंचाई तक पहुंच गया था। डोर टूटने के बाद बच्चा जमीन पर गिर गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के दौरान बच्चे की कई जगहों पर हड्डियां टूट गई हैं। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर बच्चे के हाथ की दो सर्जरी हुई है।वायरल वीडियो में कैद हुई घटना इंडोनेशिया के एक स्थानीय हाई स्कूल के पास एक मैदान में हुई। लड़के के बड़े भाई एसिल ने कहा कि उनके भाई-बहन ड्रैगन के आकार की पतंग उड़ा रहे थे, जो बच्चे के आकार से कम से कम तीन गुना अधिक बड़ी दिखाई दे रही थी। ऐसी ही एक घटना बीते अगस्त महीने में सामने आई थी। इस घटना में 3 साल की बच्ची बड़ी सी पतंग की डोर में फंसने के बाद कई फीट ऊपर हवा में उड़ गई थी। ताइवान के नान्तालियो नामक पतंग उत्सव में बच्ची के साथ यह हादसा हुआ था। बच्ची बड़ी सी ऑरेंज कलर की पतंग को पकड़े हुए थी तभी हवा के एक झोंके ने उसे ऊपर खींच लिया था।
टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं