googleNewsNext

Egypt Ancient Pyramid: मॉडल ने ख‍िंचवाई 'भड़काऊ' तस्‍वीरें, मचा बवाल

By गुणातीत ओझा | Published: December 2, 2020 11:36 PM2020-12-02T23:36:35+5:302020-12-02T23:43:44+5:30

Highlightsम‍िस्र में 4700 साल पुराने पिरामिड के सामने मॉडल के भड़काऊ फोटोशूट से बवाल मच गया है।मॉडल के इस कदम को अनैतिक करार देते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है।

Egypt Model Pyramids Photoshoot: म‍िस्र में 4700 साल पुराने पिरामिड के सामने मॉडल के भड़काऊ फोटोशूट से बवाल मच गया है। लोगों ने मॉडल के इस कदम को अनैतिक करार देते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। फोटोशूट पर विवाद बढ़ता देख और तमाम शिकायतों के बाद मिस्र पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस फोटोशूट को अंजाम देने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर ल‍िया है। फोटोग्राफर की गिरफ्तारी के बाद खबरों का बाजार गरम है कि तस्‍वीर ख‍िंचाने वाली मॉडल के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। म‍िस्र की राजधानी काहिरा के बाहर स्थित पिरामिड के सामने इस फोटोग्राफर ने मॉडल की प्राचीन मिस्र में पहने जाने वाले कपड़ों में तस्‍वीरें खींची थीं। इससे पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि मिस्र की चर्चित फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से जब इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि सलमा को गिरफ्तार करने वाली खबरें कोरी अफवाह थीं। आइए आपको बताते हैं क्‍या है पूरा मामला...

टॅग्स :अजब गजबमिस्रweirdEgypt