लाइव न्यूज़ :

Tik Tok, UC Browser समेत 59 Chinese Apps पर हमेशा के लिए पाबंदी लगाने की तैयारी में Modi सरकार!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 26, 2021 17:29 IST

Open in App
 भारत सरकार देश में बैन चाइनीज ऐप्स पर Permanent Ban लगाने की तैयारी में है. चीन के साथ सीमा विवाद के कारण करीब सात महीने पहले भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. अब सरकार ने इन ऐप्स को लेकर दोबारा नोटिस जारी किया है ताकि इन पर Permanent Ban लगाया जा सके.चीन के साथ सीमा विवाद के कारण करीब सात महीने पहले भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स (Chinese Apps) को कारण बताओ नोटिस भेजा था.  अब सरकार ने इन ऐप्स को नया नोटिस भेजा है ताकि इन पर हमेशा के लिए पाबंदी लगाई जा सके. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Ministry of Electronics and Information Technology) ने पिछले हफ्ते जारी एक बयान में कहा था कि पहले नोटिस पर कंपनियों की तरफ से जो जवाब आया है वह पर्याप्त नहीं है. लिहाजा सरकार अब उनपर हमेशा के लिए पाबंदी लगाने की तैयारी में है.  सरकार ने पिछले साल जून में 59 चाइनीज ऐप्स पर रोक लगाई थी. सरकार ने जिन कंपनियों पर रोक लगाई उनमें टिकटॉक, हेलो ऐप, वीचैट, अलीबाबा की यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज, शीन, क्लब फैक्ट्री, लाइक, बिगो लाइव, क्लैश ऑफ किंग्स और कैम स्कैनर जैसे वीडियो शामिल है. वही सीमा विवाद के बाद भारत सरकार चीन पर डिजिटल स्ट्राइक के मोड में नजर आई.   भारत की तरफ से 59 ऐप्स बैन किए जाने के बाद  और 47 ऐप्स को बैन किया गया था. ये ऐप्स प्रतिबंधित 59 ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे. सितंबर 2020 में भारत ने बहुचर्चित गेमिंग ऐप पबजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के बैन लगाने के बाद अलीबाबा की UC ब्राउजर ने भारत में अपना कामकाज बंद कर दिया है. सरकार ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के सेक्शन 69A के तहत इन ऐप्स पर पाबंदी लगाई थी.  जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शुरू हुए तनाव के बीच मोदी सरकार ने चीनी ऐप्‍स पर बैन लगाया था. इसके बाद दोनों के बीच राजनयिक और सैन्‍य स्‍तर की कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सीमा विवाद का कोई हल अब तक नहीं निकल पाया है.
टॅग्स :टिक टोकपबजी गेम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

टेकमेनियाNepal: चाइनीज ऐप "टिक टॉक" पर सरकार ने लगाया बैन, अब नहीं पोस्ट कर सकेंगे वीडियो

ज़रा हटकेकुल्हड़ कपल के बाद पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब अलिजा ने की भावुक अपील..

ज़रा हटकेफिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए हद से ज्यादा पानी पीना पड़ा महंगा, टिकटॉकर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

भारत"मोदी जी मेरी पत्नी और बच्चों को वापस भेज दो", प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ भारत भागकर आई महिला के पति ने भारत सरकार से लगाई गुहार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की