googleNewsNext

Shravan 2019: इन 4 चीजों से भी कभी नहीं करें भोलेनाथ की पूजा, नहीं तो होगा अमंगल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2019 10:00 AM2019-07-17T10:00:09+5:302019-07-17T10:00:09+5:30

भगवान शिव के सबसे प्रिय सावन के महीने की शुरुआत इस साल 17 जुलाई से होने जा रही है। यह ऐसा मौका होता है जब हर भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा होता है। भक्तों की कोशिश होती है कि वे भोलेनाथ को प्रसन्न करें और उनका आशीर्वाद हासिल कर सकें। सावन का महीना इसका सबसे उत्तम समय है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से उनका आशीर्वाद जीवन भर साधक को मिलता है। वैसे भी, पुराणों और शास्त्रों में शिव को भोलेनाथ कहा गया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा करने में कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जो पूजा के दौरान उन्हें अर्पण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शिव रूठ जाते हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवSawanlord shiva