जगन्नाथ यात्रा: कोलकाता में तैयारियां आखिरी चरण में, 4 जुलाई से शुरू होगी भगवान की यात्रा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2019 11:36 AM2019-07-03T11:36:49+5:302019-07-03T11:36:49+5:30
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं। यह यात्रा 4 जुलाई से शुरू होनी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। यह यात्रा 12 जुलाई को खत्म होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस यात्रा की शुरुआत करेंगी।