लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari को योगी सरकार पंजाब से UP लाने की तैयारी में, परिवार को सता रहा बाहुबलि की जान का खतरा

By गुणातीत ओझा | Updated: January 10, 2021 22:56 IST

Open in App
यूपी में मुख्तार की जान को खतरापरिवार को सता रहा डरउत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को पंजाब जेल (Punjab jail) से वापस उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी कर रही है। मुख्तार अंसारी फिलहाल पंजाब की रोपड़ जेल मे बंद हैं। मुख्तार कई बार से उत्तर प्रदेश से जुड़े आपराधिक मामलों में वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली पेशी में नहीं आ रहे हैं। इससे पहले भी यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने का प्रयास किया था, लेकिन पंजाब सरकार ने मुख्तार को रोपड़ जेल में रोकने के लिये तीन महीने का वक्त और बढ़ा दिया था।अब उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी को वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिये सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके परिणामस्वरूप सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए हैं कि मुख्तार की पेशी के लिये पंजाब सरकार, यूपी सरकार का सहयोग करे। सुप्रीम कोर्ट का नोटिस लेकर गाजीपुर पुलिस पंजाब रवाना हुई है, जिससे मुख्तार अंसारी की यूपी के आपराधिक मामलों मे पेशी की जा सके।आपको बता दें कि मुख्तार और उसके कई करीबियों पर यूपी सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। इससे पहले नवंबर, 2020 में योगी सरकार ने यूपी के मऊ से बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी के होटल 'गजल' पर बुलडोजर चलवाया था। ये होटल मुख्तार की पत्नी और बेटे के नाम पर है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी कुछ महीने पहले धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। मुख्तार को उत्तर प्रदेश लाने के प्रयासों के बीच मुख्तार के परिवार को डर है कि यूपी की जेल में मुख्तार के साथ कुछ भी हो सकता है। मुख्तार के परिवार ने आशंका जताई है कि यूपी में मुख्तार की जान पर खतरा है, इसलिए वो नहीं चाहते कि मुख्तार को यूपी की किसी भी जेल मे बंद किया जाए। मुन्ना बजरंगी की जेल मे हत्या के बाद से ही माफियाओं में जेल में ही हत्या किये जाने का डर बैठ गया है, इसलिये कई माफिया दूसरे प्रदेश की जेलों मे अपना तबादला करा चुके हैं।मुख्तार अंसारी को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बांदा से पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। उसे पंजाब में दर्ज रंगदारी के एक मामूली मामले में रोपड़ जेल लाया गया था। इसके बाद कोर्ट में विचाराधीन मामलों में पेशी के लिए प्रदेश की गाजीपुर और आजमगढ़ की पुलिस कई बार रोपड़ जेल गई, लेकिन हर बार रोपड़ जेल प्रशासन मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने में आनाकानी करता रहा।
टॅग्स :मुख्तार अंसारीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी