लाइव न्यूज़ :

निज़ामुद्दीन, मरकज़ और तबलीगी जमात का देश में कोरोना फैलने से क्या कनेक्शन है ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 19:42 IST

Open in App
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली पुलिस को मिले 1830 लोगों में 281 लोग विदेशी हैं.  इन विदेशी नागरिकों में ब्रिटेन और फ्रांस के नागरिक भी शामिल है. इस मरकज मस्जिद में मार्च के मध्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और यह देश में कोरोना वायरस प्रसार का एक बड़ा केंद्र बन गया है.  . इनमें से 41 लोगों ने विदेश यात्राए की थी.  यहां मिले लोगों में से अधिकतर को क्वारटाइन सेंटर्स और अस्पतालों के पृथक वार्ड में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि 16 देशों के इन विदेशियों सहित कुल 1,830 लोग 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन लागू होने के बाद भी तब्लीगी जमात के मरकज में बने रहे. इन विदेशियों में इंडोनेशिया (72), श्रीलंका (34), म्यांमार (33), किर्गिस्तान (28), मलेशिया (20), नेपाल (9), बांग्लादेश (9), थाईलैंड (7), फिजी (4), इंग्लैंड (3), अफगानिस्तान, अल्जीरिया, जिबूती, सिंगापुर, फ्रांस और कुवैत का एक..एक नागरिक शामिल हैं. बाकी 1,549 लोगों में से तमिलनाडु (501), असम (216), उत्तर प्रदेश (156), महाराष्ट्र (109), मध्य प्रदेश (107), बिहार (86), पश्चिम बंगाल (73), तेलंगाना (55), झारखंड (46), कर्नाटक (45), उत्तराखंड (34), हरियाणा (22), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (21), राजस्थान (19), हिमाचल प्रदेश, केरल और ओडिशा से 15..15, पंजाब (9) और मेघालय (5) के लोग शामिल हैं.  पिछले एक महीने के दौरान विदेशियों सहित कम से कम 8,000 लोगों ने इस परिसर का दौरा किया है और उनमें से ज्यादातर या तो अपने राज्यों को लौट गए हैं या वर्तमान में देश के अलग अलग हिस्सों बने दूसरे मरकजों में हैं. इस तरह से देखा जाए तो इसका उन राज्यों में कुछ कोरोना पॉजिटिव मामलों से संबंध हो सकता है.  उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की तहसील नगीना की मस्जिद में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए इंडोनेशिया के आठ धर्मप्रचारक मिले. पहले ये लोग ओडिशा गये फिर 21 मार्च को नगीना आए. पुलिस ने सबको पृथक केन्द्र भेजा गया है और इनसे पूरी जानकारी जुटाई जा रही है कि ये लोग कहां -कहां गए थे.  मस्जिद के पांच लोगों के विरुद्द मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग मस्जिद को सेनेटाइज करवा रहा है. उन छह इंडोनेशियाई लोगों के अलावा जिनकी हैदराबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना के एक-एक व्यक्ति की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई है. ये सभी इस तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।
टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप