लाइव न्यूज़ :

पश्चिम-बंगाल Bengal Chunav 2021 : नुसरत जहां ने शेयर किया पीएम मोदी का वीडियो, लगाया बड़ा आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: February 25, 2021 01:11 IST

Open in App
नुसरत जहां ने शेयर किया पीएम मोदी का वीडियोलगाया बड़ा आरोपBengal Election 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच जुबानी जंग लंबे समय से जारी है। दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। टीएमसी की नेता नुसरत जहां ने अब सीधा आरोप पीएम नरेंद्र मोदी पर लगा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की रैली का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बंगाली में बोल रहे हैं, वहीं माइक के पास दो टेलीप्रॉम्पटर भी लगे दिख रहे हैं। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो पीएम मोदी की हुगली रैली के दौरान का बताया जा रहा है। पीएम मोदी वीडियो में बंगाली भाषा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। नुसरत जहां ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पीएम मोदी बंगालियों के कुछ वोट पाने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब यह साबित हो चुका है कि बीजेपी बंगाल की जनता से एकदम कट चुकी है। नुसरत ने आगे लिखा कि पीएम मोदी अब खुद बीजेपी की नौटंकी का पिटारा खोल रहे हैं।' नुसरत जहां सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। नुसरत पहले भी कई बार ट्वीट कर बीजेपी को घेर चुकी है। बता दें कि नुसरत जहां वर्तमान में बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं।उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नजदीकी भी माना जाता है। वे लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और जीत दर्ज की थी।
टॅग्स :नुसरत जहाननरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल