लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने फिर घेरा मोदी सरकार को, बोले- 'केवल अग्निवीर ही क्यों सांसद-विधायक भी छोड़ें अपनी पेंशन'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 24, 2022 17:43 IST

Open in App
नरेंद्र मोदी सरकार के लिए भस्मासुर का काम कर रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने केंद्र की नई रक्षा भर्ती सेवा पर जबरदस्त हमला किया है। वरुण गांधी ने कहा कि अगर अग्निपथ सेवा के तहत देश की सेना में जाने वाले युवाओं को पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता है तो वो भी बतौर सांसद अपनी पेंशन छोड़ने के लिए तैयार हैं।इसके साथ ही उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली पर हमला करते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर  सांसद या विधायकों को पेंशन क्यों दी जा रही है, आखिर वो ऐसा क्या करते हैं। भाजपा सांसद ने मोदी सरकार से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर देश के सांसद और विधायक क्यों नहीं अपनी पेंशन छोड़ रहे हैं।वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सेना में शॉर्ट टर्म सर्विस करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नही हैं तो फिर जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यूं? अगर राष्ट्र रक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं मिल रहा है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। क्या हम विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?’बीते 2019 में जब से मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ है, वरुण गांधी गाहे-बगाहे इस सरकार की नीतियों की खुली आलोचना करते रहते हैं। लागू होने के साथ ही अग्निवीर योजना के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद करते हुए वरुण गांधी ने योजना की खामियों को रेखांकित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी कड़ा पत्र लिख चुके हैं।वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अग्निवीर योजना के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि अग्निवीर योजना में चार साल की शॉर्ट टर्म सर्विस खत्म करने बाद जह बड़ी संख्या में जवान सेना से रिटायर होकर घर वापसी करेंगे तो उन्हें कहां से रोजगार मिलेगा।इसके अलावा आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने यह भी कहा कि न उन्हें एक्स सर्विसमैन की सुविधाएं मिलेंगी और न ही पेंशन। सीएम केजरीवाल ने इस मामले में मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर दोबारा सोचे, ये देश के युवाओं के भविष्य की बात है और उससे कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है।केंद्र सरकार ने बीते 14 जून को ‘अग्निपथ योजना’ की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें शामिल होने वाले युद्धवीरों की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होगी और सेना में चार वर्ष सर्विस करने के बाद इनमें से 75 फीसदी को रिटायर कर दिया जाएगा और केवल 25 फीसदी युवाओं की सेवा नियमित किया जाएगा।केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना का देशभर में कड़ा विरोध हो रहा है, खासकर बिहार में तो युवाओं ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया और करोड़ों रुपये की रेलवे की संपत्ति जला दी। जिसके बाद बैकफुट पर आयी सरकार ने पिछले दिनों 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है और साथ ही सेवाकाल के छुट्टी और अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया। 
टॅग्स :वरुण गांधीअरविंद केजरीवालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर