लाइव न्यूज़ :

UP-Hathras Farmer Murder: बेटी के गुनहगारों पर लगेगी रासुका, CM Yogi ने दिए आदेश | UP Crime

By गुणातीत ओझा | Updated: March 3, 2021 00:22 IST

Open in App
पिता की हत्या पर बेटी ने मांगा इंसाफयोगी ने आरोपियों पर लगवाई NSAउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में एक बार फिर हत्यारों ने निर्दोष का खून बहाया है। बेटी के साथ दो साल पहले हुई छेड़खानी की घटना पर आरोपियों को जेल तक घसीटने वाले पिता की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या को तब अंजाम दिया जब किसान पिता अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। पुलिस के मुताबिक ढाई साल पहले आरोपियों ने घर में मृतक की बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। तब से दबंग आरोपी किसान से रंजिश मानते आ रहे थे। घटना में मृतक की बेटी ने चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश दिए हैं।आइये अब आपको घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गांव नौसर पुर के रहने वाले लगभग 52 साल के अमरीश शर्मा अपने खेत पर मजदूरों से आलू की खुदाई करवा रहे थे। दोपहर के समय उनकी पत्नी व बेटी खेत पर खाना देने के लिए आई थी। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोली लगते ही अमरीश खेत में गिर गए और फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। अमरीश को जब तक अस्पताल ले आया जाता उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अमरीश शर्मा की बेटी ने गौरव, रोहताश शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ अमरीश शर्मा ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में गौरव को 15 दिन की जेल भी हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद गौरव अमरीश पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन अमरीश लगातार केस वापस लेने से मना करते आ रहे थे। जिसके चलते दोनों पक्षों में कई दिनों से रंजिश चली आ रही थी। हाथरस पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि खेत में काम कर रहे किसान को कुछ लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 2018 में मृतक द्वारा आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोपी को जेल भी हुई थी। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ललित शर्मा को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
टॅग्स :यूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया