लाइव न्यूज़ :

LIC में कुछ हिस्सेदारी बेच कर क्या हासिल करना चाहती है मोदी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 22:54 IST

Open in App
सरकार ने अपने विनिवेश कार्यक्रम के तहत देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में अपनी कुछ हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचने की घोषणा की है ..वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के अपने  बजट भाषण में इसका एलान किया..वित्त मंत्री ने कहा कि एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा.. वित्त मंत्री का कहना है कि सूचीबद्ध कराने से कंपनियों में वित्तीय अनुशासन बढ़ता है. फिलहाल एलआईसी की पूरी हिस्सेदारी सरकार के पास है.सरकार के इस प्रस्ताव का एलआईसी कर्मचारी संघों ने विरोध किया..आईपीओ के जरिए lic में केंद्र सरकार के कुछ शेयर बेचने की योजना का विरोध कर रहे कर्मचारी संघों की दलील है कि यह पहल देश हित के खिलाफ है. विनिवेश के जरिए इस साल सरकार ने 18,094.59 करोड़ रुपए जुटाए हैं..इस वित्त वर्ष में सरकार दो आपीओ लाई है ..इसमें पहला रेल विकास निगम का 475.89 करोड़ रुपए और दूसरा आईआरसीटीसी का 637.97 करोड़ रुपए का है.. इसके अलावा, राइट्स के ओएफएस के 730 करोड़ रुपये, सीपीएसई ईटीएफ से 10,000 करोड़ रुपये और भारत 22 ईटीएफ से 4,368.80 करोड़ रुपये जुटाए गए.वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने 2.1 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है, जबकि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह लक्ष्य 1.05 लाख करोड़ रुपये का है.एलआईसी की स्थापना 1956 में केंद्र सरकार ने की थी और देश में जीवन बीमा के क्षेत्र में इसकी सबसे ज्यादा बाजार भागीदारी है..देश की सबसे बडी बीमा कंपनी lic के पास लाइफ इंश्योरेंस मार्केट की करीब तीन-चौथाई हिस्सेदारी है.    
टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणमोदीएलआईसीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष