लाइव न्यूज़ :

UGC ने जारी की UG-PG के लिए Acedamic Calender 2020-21, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2020 20:01 IST

Open in App
कोरोना महामारी के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC के द्वारा जारी नये कलैंडर के मुताबिक देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र इस बार एक नवंबर में शुरू होगा। लॉकडाउन अवधि में छूटी पढ़ाई की भरपाई के लिए कॉलेजों में अब सप्ताह में छह दिन पढ़ाई होगी। इसके साथ ही यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में सर्दी, गर्मी की छुट्टियां भी समाप्त कर दी है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शैक्षणिक कैलेंडर को संशोधित करने के लिए गठित एक समिति के दिशा-निर्देशों को यूजीसी ने स्वीकार कर लिया है और इसके अनुसार विश्वविद्यालयों ने हर सप्ताह छह दिन के शिक्षण कार्यक्रम की सिफारिश की है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोग ने समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और सत्र के लिए विश्वविद्यालयों के ग्रुजएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों के पहले साल के लिए शैक्षणिक कैलेंडर पर यूजीसी दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है।’’
टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारतपीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल, रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

पाठशालाजेईई परीक्षा की तारीखों का शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, तीसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 25 जुलाई और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होंगी

भारतJEE Main-NEET 2021: अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस, जानें कब होंगे नीट एक्जाम

भारतसंकट काल के लिए एक क्रांतिकारी कदम की जरूरत, आलोक मेहता का ब्लॉग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र