लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है देश का नया पहरेदार, खतरनाक दुश्मनो को पछाड़ने में माहिर है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2018 15:38 IST

Open in App
समंदर से नजरें गड़ाए दुश्मनों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े में जल्द ही एक और स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी को शामिल करने की तैयारी है। इस पनडुब्बी का नाम है 'करंज'। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक स्कॉर्पीन क्लास की इस पनडुब्बी को 31 जनवरी को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर लांच किया जाएगा। इस मौके पर नेवी प्रमुख सुनील लांबा मझगांव डॉकयार्ड पर मौजूद रहेंगे। इस पनडुब्बी को मझागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने तैयार किया है। कई चरणों की समुद्री परीक्षण के बाद इसे भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल किया जाएगा। नेवी के मुताबिक यह पनडुब्बी 'मेक इन इंडिया' की पहचान है, क्योंकि यह स्वदेशी समरीन है स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'करंज' आधुनिक फीचर्स से लैस है। यह दुश्मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है, इसके साथ ही टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है। इससे पानी के अंदर भी हमला किया जा सकता है, साथ ही सतह पर पानी के अंदर से दुश्‍मन पर हमला करने की खासियत भी इसमें है। इस पनडुब्‍बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे किसी भी तरह की जंग में ऑपरेट किया जा सकता है। यह पनडुब्बी हर तरह के वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस को इकट्ठा करने जैसे कामों को भी बखूबी अंजाम दे सकती है।
टॅग्स :नेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार