लाइव न्यूज़ :

अब ये साइट्स जल्द ही हो जाएंगी बंद, सरकार उठाएगी कड़े कदम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 13:05 IST

Open in App
सरकार मौजूदा आईटी एक्ट में भी बदलाव करने जा रही है।  चाइल्ड पॉर्न और हेट कॉन्टेंट से जुड़ी पांच हजार से अधिक वेबसाइटें अगले साल की शुरुआत में पूरी तरह बंद हो जाएंगी केंद्र सरकार इसके लिए एक खास नीति बना रही है। होम मिनिस्ट्री ने 27 दिसंबर को देश के सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है। साथ ही इस तरह के कॉन्टेंट जेनरेट करने और इसका प्रसार करने वालों को कड़ी सजा दिलाने का भी प्रावधान है। सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही होम मिनिस्ट्री हेट या अफवाह से संबंधित कॉन्टेंट वाली साइटों पर कण्ट्रोल करने के लिए नीति बनाएगी। होम मिनिस्ट्री इसके लिए अलग से स्थायी विंग भी बनाएगी इसमें महिला और बाल विकास मंत्रालय से भी मदद ली जा रही है। इस तरह की वेबसाइटों को बंद करने और भविष्य में फिर से इन्हें सामने न आने देने के लिए दोनों श्रेणियों में कैचवर्ड भी बनाए हैं। पॉर्न से जुड़े 500 और हेट कॉन्टेंट और अफवाह से जुड़े कॉन्टेंट को ट्रैक करने के लिए 100 से अधिक कैचवर्ड बनाए गए हैं इन कैचवर्ड्स की मदद से वेबसाइट, यू-ट्यूब, फेसबुक और टि्वटर पर ऐसे कॉन्टेंट को हमेशा ट्रैक किया जाएगा और सामने आते ही उसका यूआरएल ब्लॉक कर दिया जाएगा | 
टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी