लाइव न्यूज़ :

Tandav Web Series Controversy: पहले एपिसोड के 17वें मिनट ने भारत में मचाया बवाल, जानें क्या है वह सीन

By गुणातीत ओझा | Updated: January 19, 2021 22:25 IST

Open in App
Tandav Controversyपहले एपिसोड के इस सीन पर 'तांडव'Tandav Web Series Controversy: डायरेक्टर अली अब्बास जफर की डेब्यू वेब सीरीज 'तांडव' पर लगातार बवाल मचा हुआ है। सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज बीते शुक्रवार को रिलीज हुई और इसके बाद जगह-जगह पर इसका विरोध हो रहा है। आरोप है कि इस वेब सीरीज के एक सीन ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। दरअसल, 'तांडव' के पहले एपिसोड के 17वें मिनट के सीन को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। आइये हम आपको वेब सीरीज के उस सीन के बारे में बताते हैं जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।  'तांडव' के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी के फंक्शन में भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे हैं लेकिन उनका गेटअप शिव की तरह नहीं है। इसके बाद उनके डॉयलाग्स ने लोगों का आहत किया है।इस सीन में नारद के वेश में एक और कलाकार कहता है, 'नारायण-नारायण। भोले नाथ... प्रभू... ईश्वर... ये रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई सोशल मीडिया रणनीति बना ही लेनी चाहिए।' इस पर जीशान अय्यूब कहते हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?' इसके बाद नारद के वेश में कलाकार कहता है, 'भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं। कुछ नया कीजिए बल्कि कुछ नया ट्वीट कीजिए। कुछ सनसनीखेज, कुछ भड़कता हुआ शोला। जैसे कैम्पस के सभी विद्यार्थी देशद्रोही हो गए और आजादी-आजादी के नारे लगा रहे हैं।' जीशान अय्यूब कहते हैं, 'आजादी और फिर बीप की आवाज आती है।'जीशान अय्यूब नारद के वेश में कलाकार से कहते हैं, 'जब मैं सोने गया था तब तक आजादी कूल चीज होती थी और अब बुरी हो गई क्या?' इसके बाद जीशान अय्यूब विद्यार्थियों से कहते हैं, 'तुम लोगों को किस चीज से आजादी चाहिए।' इस पर विद्यार्थी कहते हैं कि भुखमरी, सामंतवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से आजादी चाहिए। तब जीशान अय्यूब कहते हैं, 'मतलब देश से आजादी नहीं चाहिए कि देश में रहते हुए आजादी चाहिए। इनको समझाओ कि जिओ और हमें भी जीन दो।'बताते चलें कि मुंबई और लखनऊ में इसके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में तांडव के ऐक्टर्स सैफ अली खान , डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर सहित 32 फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है। वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का उपहास उड़ाने और समाज में जातिवाद को बढ़ावा दिए जाने का आरोप लगाय है।बता दें कि 'तांडव' वेब सीरीज में सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया के अलावा सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
टॅग्स :सैफ अली खानवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील