googleNewsNext

आखिरी ट्वीट में सुषमा स्वराज ने लिखी थी ये बातें, कर देंगी इमोशनल

By ज्ञानेश चौहान | Published: August 7, 2019 04:37 PM2019-08-07T16:37:32+5:302019-08-07T16:37:32+5:30

 

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज के निधन के बाद उनका आखिरी ट्वीट वायरल हो रहा है। सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज 67 साल की थीं। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार वह मोदी सरकार का हिस्सा नहीं थीं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजSushma Swaraj