लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में स्पेशल ट्रेन से घर पहुंचे मज़दूरों के चेहरे खिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 11:20 IST

Open in App
लॉकडाउन में देश भर के अलग अलग हिस्सों में फंसे कामगारों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. लॉकडाउन में झारखंड के 1,250 से अधिक प्रवासी कामगार और दूसरे लोग शुक्रवार रात जब तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से यहां हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. लातेहार के एक प्रवासी कामगार का कहना है कि तेलंगाना में उसे जहां रखा गया था, वहां रहने और खाने की व्यवस्था बहुत खराब थी, जिसके चलते प्रवासी भारी परेशानी में थे लेकिन अब मैं अपने घर पहुंचकर बहुत खुश हूं. इसी प्रकार हैदराबाद से आए रामगढ़ के एक कामगार का कहना है कि एक महीने से भी अधिक समय से बिना किसी काम के वहां फंसा हुआ था.   तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे झारखंड के 1,250 से अधिक प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को लेकर चली विशेष ट्रेन रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे यहां हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची. लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए चलाई गई पहली विशेष ट्रेन से पहुंचे लोगों का स्वागत रांची में अधिकारियों ने फूल, खाने के पैकेट और पानी के साथ किया. तेलंगाना से चली विशेष ट्रेन पूरी तरह सैनेटाइज किये गये हटिया रेलवे स्टेशन पर रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे पहुंची. रांची में पहले से तैनात 60 बसों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सभी प्रवासियों को उनके जिले के लिए रवाना कर दिया गया. 
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसप्रवासी मजदूरहेमंत सोरेनमोदीश्रमिक स्पेशल ट्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी