लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस संक्रमित कनिका कपूर से मिले लोगों की तलाश में सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 11:52 IST

Open in App
 कोरोना वायरस से संक्रमित  गायिका कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. यूपी सरकार ने लखनऊ जिला प्रशासन को पिछले दिनों आयोजित उन तीनों कार्यक्रमों की जांच करने के आदेश दिए हैं जिनमें कनिका शामिल हुई थी.  साथ ही उनमें शामिल हुए लोगों को पहचान कर उन्हें अलग रखने के आदेश दिए गए हैं. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के आरोप में लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर ipc की धारा 269, 270 और 188 के तहत सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. कनिका के खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थानों में दो और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं. कनिका इन इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं. गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ में बताया कि राज्य सरकार ने कनिका के बीते 13, 14 और 15 मार्च को होली के सिलसिले में आयोजित हुए कार्यक्रमों की जांच के आदेश देते हुए लखनऊ जिला प्रशासन से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है.  उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें अलग  रखने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.  कनिका के पिता राजीव कपूर ने लखनऊ में कहा "कनिका इस वक्त एसजीपीजीआई में एक अलग जगह पर रखा गया है और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं उन्होंने बताया कि कनिका मुंबई में एक दिन गुजारने के बाद गत 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उस वक्त वह बिल्कुल ठीक थीं। पिछले दो दिनों के दौरान उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई और हमने एहतियात के तौर पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया.  कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी. कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी कनिका की पार्टी में शामिल हुए थे. कनिका के हवाई अड्डा कर्मियों को चकमा देकर शहर में घुसने की बात को कनिका के पिता ने कहा कि यह सच नहीं है। उधर, मुंबई स्थित सीएससी एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई आई थी. लंदन से लखनऊ की कोई सीधी उड़ान नहीं है। ऐसी उम्मीद है कि भारत सरकार के आदेशों के के मुताबिक मुंबई में कनिका की जांच हुई होगी.  
टॅग्स :कनिका कपूरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील