लाइव न्यूज़ :

China को Rajnath Singh का सख्त संदेश, भारत विस्तारवादी नीति वालों से निपटने में सक्षम

By गुणातीत ओझा | Updated: December 30, 2020 22:00 IST

Open in App
राजनाथ की चीन को दो टूक'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं'केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक बारि फिर चीन (China) को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम विस्तारवादी एजेंडे का मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारत (India) बाहरी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और जो कोई भी हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एएनआई के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास विस्तारवादी एजेंडा वाले किसी भी देश से निपटने की क्षमता है। अगर कोई देश विस्तारवादी है और हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है, हमारी जमीन पर कब्जा करता है, तो भारत के पास यह क्षमता और शक्ति है कि वह अपनी जमीन को किसी के हाथ में न जाने दे, चाहे वह दुनिया का कोई भी देश हो।'यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में गलवान जैसी घटना की संभावना है क्योंकि चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसपर उन्होंने कहा कि सेना देश के गौरव को कभी कम होने नहीं देगी। भारत अपने स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी चीज को बर्दाश्त नहीं करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब उन्होंने गलवान संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख का दौरा किया, तो सैनिकों का मनोबल ऊंचा था। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अतीत में किसी भी सरकार पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहते। राजनाथ बोले- मैं पिछली सरकारों पर सवाल नहीं उठाना चाहता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभाला है, सुरक्षा पहले नंबर की प्राथमिकता रही है। हम जितनी सुविधाएं और शक्ति अपने सुरक्षाबलों को प्रदान कर सकते हैं, हम वह कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है। जहां संयम का प्रदर्शन करने की जरूरत होगी, हम ऐसा करते हैं। जहां वीरता दिखाने की जरूरत है, हम वीरता दिखाते हैं।'सेना के हाथ बंधे हुए नहीं हैं'सिंह ने इस बात से इनकार किया कि सेना पर नई दिल्‍ली से किसी तरह का दबाव है। उन्‍होंने कहा, "हमें सेना के ऊपर विश्वास है। हमारी सेना जहां संयम की जरूरत होती है, वहां संयम का परिचिय देती है, जहां शौर्य दिखाना होता है, वह शौर्य दिखाती है। सेना के हाथ बंधे हुए नहीं हैं। जिस शौर्य और संयम का परिचय इस बार सेना ने दिया है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी। हमारी सेना देशवासियों का मस्तक नहीं झुकने देगी।"
टॅग्स :राजनाथ सिंहचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी