लाइव न्यूज़ :

Rajinikanth ने Politics को कह दिया ना, बोले- यह दर्द मैं ही समझ सकता हूं

By गुणातीत ओझा | Updated: December 29, 2020 21:38 IST

Open in App
रजनीकांत की सियासी पारी शुरू होने से पहले ही खत्मसुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने आज मंगलवार को ऐलान कर दिया है कि वह राजनीति (Politics) नहीं करेंगे। रजनीकांत के राजनीति में आने के फैसले से उनके चाहने वालों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। अब यह उत्साह रजनीकांत के इस फैसले से फीका पड़ गया है। हाल ही में राजनीति में उतरने का ऐलान करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने अब राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की बात से इनकार कर दिया है। सुपरस्टार ने ट्विटर (Twitter) पर तीन पेज का बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। रजनीकांत ने कहा कि वह राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसके लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह ऐलान करते हुए उन्हें कितना कष्ट हो रहा है, इसे वही महसूस कर सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही रजनीकांत ने कहा था कि वह 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने वाले हैं।रजनीकांत ने लिखा है, 'इस फैसले का ऐलान करने पर जो दर्द हो रहा है, उसे मैं ही समझ सकता हूं।' कहा जा रहा है कि एक्टर ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते राजनीतिक पार्टी न बनाने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले को तमिलनाडु  की राजनीति में नए विकल्प की चाह रखने वाले लोगों के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते सप्ताह ही रजनीकांत को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।ब्लड प्रेशर में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और थकान की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है, लेकिन कुछ समय तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने रजनीकांत को बेड रेस्ट लेने की सलाह देते हुए कहा है कि उनके ब्लड प्रेशर की रेग्युलर मॉनिटरिंग की जाएगी। अस्पताल ने रजनीकांत को छुट्टी देते समय बयान जारी कर कहा था कि एक्टर को सलाह दी गई है कि वह पूरा आराम लें। इससे वह कोरोना के खतरे से भी बचे रहेंगे। इसके अलावा मौजूदा स्थिति में भी सुधार हो सकेगा। 
टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब