लाइव न्यूज़ :

Punjab Municipal Poll Final Results: Congress की जबरदस्त जीत, Akali Dal, AAP और BJP का सूपड़ा साफ

By गुणातीत ओझा | Published: February 18, 2021 3:03 PM

Open in App
पंजाब निकाय चुनाव 2021कांग्रेस को कैसे मिली इतनी बड़ी जीत?Punjab Civic Body Poll Result Latest Update: पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं सातवें नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच नगर निगमों के प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला और पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। हालांकि, मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह 6 सीट पीछे रह गई है।एक अन्य नगर निगम के लिए मतों की गिनती का काम गुरुवार को होगा। इसके अलावा 109 नगर परिषद के चुनाव परिणाम भी आने की संभावना है। यह चुनाव परिणाम केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है क्योंकि केंद्र सरकार के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और कांग्रेस उन्हें समर्थन दे रही है। आंदोलन करने वाले अधिकतर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं।कांग्रेस की नजर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत पर भी है जो अगले साल के शुरूआत में होने वाला है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा, अकाली दल और आप की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है। जाखड़ ने संवादददाताओं से कहा, ''हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा । इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।''मोगा में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है और ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा। कांग्रेस मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में से 20 में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके बाद यहां शिरोमणि अकाली दल ने 15 जबकि आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है। यहां दस निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं, शिअद ने 1,569, भाजपा ने 1,003, आप ने 1,606 और बसपा ने 160 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इन चुनावों के लिए 2,832 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। कृषि कानूनों के मसले पर पिछले साल शिअद ने भाजपा की अगुवाई वाली राजग से नाता तोड़ लिया था। दोनों दल इस चुनाव में अकेले लड़े थे। स्थानीय निकायों के लिये प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान कराया गया था जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
टॅग्स :पंजाबकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टPunjab: खालिस्तान का झंडा उठाने वाले 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार

भारतब्लॉग: देश को चाहिए एक जन-घोषणा पत्र

भारतLok Sabha Election 2024: "कांग्रेस इस चुनाव में अच्छा नहीं करती है तो राहुल गांधी को...", प्रशांत किशोर ने कहा

भारतLok Sabha Election 2024: "कांग्रेस के पास बातों के अलावा कुछ नहीं है, वो केवल लूट, झूठ और भ्रष्टाचार पर काम करती है," राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा

भारतNagpur LS polls 2024: 12 बार जीत चुकी है कांग्रेस, नितिन गडकरी ने लगाया था ‘ब्रेक’, यहां देखें 1951 से लेकर 2019 तक सांसदों की लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: इतिहास के पन्नों का हिस्सा बनता पहला उपराष्ट्रपति आवास

भारतब्लॉग: केंद्रीय जांच एजेंसियों पर पश्चिम बंगाल में क्यों हो रहे हमले ?

भारतLok Sabha Election 2024: "बालासाहेब हमें स्नेह देते थे, लेकिन उद्धव 'घर का नौकर' मानते थे", एकनाथ शिंदे का सनसनीखेज आरोप

भारतLok Sabha Election 2024: 'भगवान राम दंगा करने के लिए नहीं कहते लेकिन भाजपा बंगाल में दंगे भड़काने की तैयारी में है'', मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: 'किराये की खबरें भारत को नहीं हिला सकतीं'