Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत चुकी है कांग्रेस, नितिन गडकरी ने लगाया था ‘ब्रेक’, यहां देखें 1951 से लेकर 2019 तक सांसदों की लिस्ट
By फहीम ख़ान | Published: April 7, 2024 10:24 PM2024-04-07T22:24:18+5:302024-04-18T13:20:01+5:30
Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है.
![Nagpur LS polls 2024 Congress won 12 times Nitin Gadkari applied brake see here list of MPs from 1951 to 2019 bjp rss | Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत चुकी है कांग्रेस, नितिन गडकरी ने लगाया था ‘ब्रेक’, यहां देखें 1951 से लेकर 2019 तक सांसदों की लिस्ट Nagpur LS polls 2024 Congress won 12 times Nitin Gadkari applied brake see here list of MPs from 1951 to 2019 bjp rss | Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत चुकी है कांग्रेस, नितिन गडकरी ने लगाया था ‘ब्रेक’, यहां देखें 1951 से लेकर 2019 तक सांसदों की लिस्ट](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/gadkari-modi_20190272431.jpg)
file photo
Nagpur LS polls 2024: नागपुर को संघ का गढ़ कहा जाता है. क्योंकि यहां पर संघ का मुख्यालय स्थित है. इस लिहाज से नागपुर न सिर्फ संघ के लिए बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बेहद खास और अहम माना जाता है. नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी सांसद हैं. वह लगातार दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस का इस सीट पर हमेशा बोलबाला रहा है. हालांकि 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है.
2019 के चुनाव में कांग्रेस ने नाना पटोले और इस चुनाव में विकास ठाकरे जैसे कद्दावर उम्मीदवार को उतारकर नितिन गडकरी के खिलाफ का मुकाबला कड़ा कर दिया है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पारंपरिक वोट कटुवा माने जाने वाले एमआईएम और वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस क्षेत्र में इस बार अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. ऐसे में भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी लड़ाई यहां पर देखने मिलेगी.
कब -कब जीती कांग्रेस, भाजपा
इस लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 1951 और 1957 में कांग्रेस की अनसुयाबाई काले, 1967 में एन. आर. देवघरे, 1977 में गेव एम. आवारी, 1980 में जांबुवंतराव धोटे, 1984 और 1989 में बनवारीलाल पुरोहित, 1991 में दत्ता मेघे, 1998, 1999, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार ने जीत दर्ज की है. वहीं वर्ष 1996 के चुनाव में भाजपा के बनवारीलाल पुरोहित ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के चुनावों में जीत दर्ज की.
ऐसे हैं जातीय समीकरण
नागपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 22 लाख 19 हजार 244 है. इनमें से आधे तो ओबीसी हैं, जबकि 20 प्रतिशत मतदाता दलित हैं और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 10 से 12 प्रतिशत तक है. दलित और ओबीसी मतदाता इस निर्वाचन क्षेत्र में अहम माने जाते हैं. कहा यह भी जा रहा हैं कि ये दोनों वर्गों के वोट जिस तरफ बड़ी मात्रा में गए, पलड़ा उसी तरह भारी पड़ेगा.
महिला मतदाता भी निर्णायक भूमिका में इस लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या भी पुरूष मतदाताओं के लगभग बराबरी में होने की वजह से वे भी निर्णायक की भूमिका में है. कुल 22 लाख 19 हजार 244 मतदाताओं में 11 लाख 11 हजार 298 पुरूष और 11 लाख 7 हजार 724 महिला मतदाता है. दक्षिण -पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 1 लाख 86 हजार 903 है.
वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 687 है. इसी तरह नागपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 87 हजार 643 है. जबकि यहां पर पुरूष मतदाता 1 लाख 84 हजार 199 है. नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. यहां 1 लाख 81 हजार 947 पुरूष मतदाता है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 495 है.
वर्ष सांसद का नाम पार्टी
1951 अनसुयाबाई काले (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1957 अनसूयाबाई काले (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1962 एम. एस. अणे (निर्दलीय)
1967 एन. आर. देवघरे (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1971 जांबुवंतराव धोटे (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1977 गेव एम. आवारी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1980 जांबुवंतराव धोटे कांग्रेस (आई)
1984 बनवारीलाल पुरोहित (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1989 बनवारीलाल पुरोहित (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1991 दत्ता मेघे (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1996 बनवारीलाल पुरोहित (भारतीय जनता पार्टी)
1998 विलास मुत्तेमवार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1999 विलास मुत्तेमवार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2004 विलास मुत्तेमवार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2009 विलास मुत्तेमवार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2014 नितिन गडकरी (भारतीय जनता पार्टी)
2019 नितिन गडकरी (भारतीय जनता पार्टी)