लाइव न्यूज़ :

PM Modi के All Party Meeting में दिए बयान पर PMO की सफाई, कहा- मोदी के कार्यकाल में 1 इंच भी जमीन नहीं गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2020 09:53 IST

Open in App
गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर पीएम मोदी ने 19 जून को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस बैठक में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने के विपक्ष के प्रयास को ''शरारतपूर्ण व्याख्या'' करार दिया है. शनिवार दोपहर पीएमओ द्वारा जारी तीखे बयान में कहा गया कि अब पहले की तरह चुनौतियों की अनदेखी नहीं होती बल्कि किसी भी किस्म की हिंसा होने पर हमारी सेना उन्हें रोकती है, टोकती है. ''सर्वदलीय बैठक में विस्तार से सबको बताया गया था कि जिन हालातों में 60 साल में हमने चीन के हाथों 43,000 वर्ग किमी. जमीन गंवाई उनसे पूरा देश अवगत है.'' परोक्ष रुप से मोदी सरकार ने यह भी जता दिया कि उसके कार्यकाल में देश ने एक इंच भी जमीन नहीं गंवाई है. इस बात को लेकर कौतुहल है कि सरकार ने 67 वर्ष की बजाय केवल 60 वर्ष का ही जिक्र क्यों किया. जाहिर तौर पर उन्होंने अपने पहले के कुछ प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के उल्लेख को भी सफाई से टाल दिया.
टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे