लाइव न्यूज़ :

PM Modi Live: पीएम मोदी का लद्दाख से चीन को सन्देश, भारतीय जवानों को सराहा | Lokmat Hindi

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 3, 2020 18:08 IST

Open in App
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख दौरे के दौरान वहां मौजूद सेना को संबोधित करते हुए कहा कि 'आपकी बहादुरी और मातृभूमि के लिए समर्पण की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।' चीन से तनातनी के बीच लेह पहुंचे पीएम ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सैनिकों की वीरता के आगे देश आज नतमस्तक है। पीएम मोदी ने कहा, 'आपने जो बहादुरी दिखाई है, उससे भारत की मजबूती का एक संदेश दुनिया में गया है। आपकी जज्बा उस ऊंचाई से भी ऊंचा है, जहां आज आप तैनात हैं। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आपके त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ के कारण और भी मजबूत होता है।' पीएम ने आगे कहा, 'हमारे यहां कहा जाता है, वीर भोग्य वसुंधरा। यानी वीर अपने शस्त्र की ताकत से ही मातृभूमि की रक्षा करते हैं। ये धरती वीर भोग्या है। इसकी सुरक्षा को हमारा सामर्थ्य और संकल्प हिमालय जैसा ऊंचा है। ये सामर्थ्य और संकल्प में आज आपकी आंखों पर, चेहरे पर देख सकता हूं।' पीएम ने कहा, 'आज हर देशवासी का सिर वीर सैनिकों के सामने आदरपूर्वक नतमस्तक होकर नमन कर रहा है। आज हर भारतीय की छाती आपकी वीरता और पराक्रम से फूली हुई है।' पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण का किया जिक्र पीएम मोदी ने अपने भाषण में श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, हम वही लोग हैं जो बांसुरी बजाने वाले श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं लेकिन हम वो लोग भी हैं जो उस कृष्ण को मानते हैं जो सुदर्शन चक्र धारण करते हैं। पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा कि भारत माता के दुश्मनों ने आपकी आग और पराक्रम को देखा है। उन्होंने चीन को इशारों-इशारों मे संदेश देते हुए कहा, आज कब्जा करने की नीति खत्म हो गई है और ये विकास का युग है। इतिहास गवाह है कि कब्जा करने की नीति मानने वाले या तो खत्म हो गये या पीछे हटने को मजबूर हो गए।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया