लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद अब CNG और PNG भी हुई महंगी, जानें नया रेट

By गुणातीत ओझा | Updated: March 2, 2021 10:10 IST

Open in App
महंगाई की चौतरफा मारपेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG ने भी रुलायापेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बाद अब सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक आज सुबह छह बजे से दिल्ली में सीएनजी अब आपको 42.70 रुपए की जगह 43.40 रुपए प्रति किलो मिलेगी। वहीं, पीएनजी अब 28.41 रुपए प्रति किलो के कीम से मिलेगी। पीएनजी की कीमत में 0.91 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। गाजियाबाद में अब पीएनजी 28.36 रुपए प्रति किलो कीमत पर मिलेगी।एक दिन पहले ही सोमवार को रसोई गैस यानी एलपीजी प्रति सिलेंडर 25 रुपये महंगा हुआ था। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में की गई थी। एक माह में LPG के दाम में चार बार इजाफा किया जा चुका है। फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो चुका है। देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इस पर सब्सिडी देती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सब्सिडी बंद हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है। इससे पहले चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। 25 फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस दौरान रसोई गैस की कीमतों में 175 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में भी 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के चलते विमान ईंधन की कीमत बढ़ाई गई है।क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो लगातार दूसरे दिन कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये और मुंबई में 97.57 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल 81.47 रुपये और मुंबई में 88.60 रुपये प्रति लीटर है। पिछले महीने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया था। मुंबई में भी पेट्रोल 100 रुपये से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है।
टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील