कोरोना ने भारत में बदले 771 रूपडबल म्यूटेंट से इतना डर क्यों?New Coronavirus Double Mutant Variant In India: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट मिला है। 18 राज्यों के 10,787 सैंपल में कुल 771 वैरिएंट्स मिले हैं। इनमें ब्रिटेन के वायरस (B.1.1.7.) लिनिएज के 736 संक्रमित नमूने हैं। दक्षिण अफ्रीकी वायरस लिनिएज (B.1.351) के 34 नमूने संक्रमित पाए गए हैं। एक संक्रमित नमूना ब्राजील के लिनिएज (P.1) के वायरस से संबंधित पाया गया। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने कहा कि जिन राज्यों में केसेज तेजी से बढ़े हैं, वहां अलग म्यूटेशन प्रोफाइल का पता चला है। लेकिन वो वैरिएंट्स डिटेक्ट किए गए हैं, वे पिछले छह से आठ महीनों में सबसे ज्यादा फैलने वाले वैरिएंट्स में शामिल हैं। नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट करीब 15-20% सैंपल्स में मिला है। यह पहले से कैटलॉग किए गए वैरिएंट्स से मैच नहीं करता। इसे महाराष्ट्र के 206 सैम्पल्स में पाया गया जबकि दिल्ली के नौ सैम्पल्स में। सिंह के मुताबिक, नागपुर में करीब 20% सैम्पल इसी वैरिएंट के हैं। उन्होंने कहा कि इस 20% को भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों का कारण कहना अभी जल्दी होगी। वायरस का यह नया रूप क्या है, कितना खतरनाक है, इसका असर क्या होगा और वैक्सीनेशन पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है, आइए इन सवालों के जवाब जानें...