googleNewsNext

"आदरणीय राहुल गांधी को किसने मारा"

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 31, 2018 05:57 PM2018-10-31T17:57:24+5:302018-10-31T17:57:24+5:30

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की जुबान जमकर फिसल रही है। एक हालिया वीडियो में एक कांग्रेस नेता यह कहते सुने जा रहे हैं, आप सब जानते हैं आदरणीय राहुल गांधी को किसने मारा? यह बात राहुल गाँधी की सभा में इंदौर के एक मंच से उनके सामने ही वहाँ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार ने अपने भाषण में उनकी हत्या होने की बात कही। दरबार अपने भाषण में कहा रहे है कि आप सब जानते है कि महात्मा गाँधी को किन लोगों ने मारा।आप सब जानते है कि इंदिरा गाँधी को किन लोगों ने मारा।अब सब जानते है कि आदरणीय राहुल गांधी जी को किन लोगों ने मारा। दरबार के इस वाक्य को सुन कर मंच में मौजूद राहुल गाँधी सहित सभी कांग्रेसी नेता भौचक्के रहा गए। खरगोन का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो...

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावAssembly ElectionsMadhya Pradesh Elections