लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन के ब्रिलिएंट कामरेड से सुप्रीम लीडर बनने की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2020 00:44 IST

Open in App

8 जनवरी 1984 में जन्में किम जोंग उन को आज दुनिया खोज रही है कि आखिर वो हैं कहां. किम जोंग इल के तीन बेटों में सबसे छोटे, किम जोंग-उन का बचपन भी लोगों की नजरों से दूर बीता और लोग किम जोंग उन के बारे में बहुत कम जानते थे. कहा जाता कि किंग जोंग उन ने स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न में पढ़ाई की. 2002 से 2007 तक नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में किम इल-सुंग नेशनल वॉर कॉलेज में पढ़ाई की. कम उम्र में ही उन अपने पिता के साथ मिलिट्री इंसपेक्शन पर जाने लगा . 2009 में ही खबरें फैलने लगीं कि किम जोंग को अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है. उन को 2009 में सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के लिए एक उम्मीदवार के रूप में लिस्ट किया गया. अप्रैल आते-आते उन को शक्तिशाली राष्ट्रीय रक्षा आयोग में एक पद दे दिया गया. 

 2009 के मध्य तक किम जोंग-उन को "ब्रिलिएंट कॉमरेड" कहा जाने लगा.  जून में उन को राजनीतिक नियंत्रण और काउंटर इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभालने वाली राज्य सुरक्षा विभाग का प्रमुख बना दिया गया. सितंबर 2010 में किम जोंग-उन को फोर स्टार जनरल का ऊंचा ओहदा मिल गया हालांकि उन को इससे पहले कोई सैन्य अनुभव नहीं था. उन की इस नियुक्ति का समय काफी महत्वपूर्ण था. क्योंकि यह 1980 में सत्र के बाद कोरियन वर्कर्स पार्टी की पहली आम बैठक से कुछ वक्त पहले हुआ. 1980 की ऐसी ही बैठक में उनके पिता को किम इल-सुंग का उत्तराधिकारी चुना गया था.  

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी