लाइव न्यूज़ :

IAS Topper Tina Dabi ने पति Atahar Amir से तलाक की अर्जी के बाद डाला पहला पोस्ट, जानें क्या बोलीं

By गुणातीत ओझा | Updated: December 9, 2020 17:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस टीना डाबी पति अतहर आमिर खान से तलाक लेने की अर्जी दाखिल कर सुर्खियों में हैं। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट लिखा है।
तलाक की अर्जी के बाद IAS टीना डाबी का पहला पोस्ट2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी (IAS Topper Tina Dabi) अपने आईएएस पति अतहर आमिर खान (IAS Athar Amir Khan) से तलाक (Divorce) लेने की अर्जी दाखिल कर सुर्खियों में हैं। टीना डाबी (Tina Dabi) सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐक्टिव रहती हैं। लेकिन कुछ दिनों से उनका पोस्ट देखने को नहीं मिल रहा था। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में अपना पहला पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के बारे में बात करने से पहले आपको इन दोनों के रिलेशनशिप (Relationship) में आई खटास के बारे में बताते हैं। दोनों का चयन एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस (IAS) के लिए हुआ था। दोनों ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और फिर उन्होंने शादी (Marriage) कर ली। शादी के करीब ढाई साल बाद दोनों ने तलाक के लिए जयपुर (Jaipur) की फैमिली कोर्ट (Family Court) में अर्जी दाखिल की। ऐसी नौबत क्यों आई इसके बारे में न टीना डाबी ने कुछ बताया है और ना ही अतहर ने। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद टीना और अतहर के रिश्ते में दरार उस वक्त आ गई जब टीना ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से 'खान' हटा लिया। इसी के बाद अतहर ने भी इंस्टाग्राम (Instagram) पर टीना को अनफॉलो किया। माना जा रहा है कि इस विवाद के बाद दोनों के बीच कड़वाहटें बढ़ गईं।क्या लिखा है टीना डाबी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट मेंअब बात करते हैं टीना के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में। इस पोस्ट में टीना ने हाल में पढ़ी गई एक किताब का जिक्र किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' किताब के बारे में जानकारी शेयर की है। इसके अलावा, उन्होंने देवदत्त पटनायक द्वारा लिखी गई किताब , 'मेरी हनुमान चालीसा' के बारे में लिखा है। इन दोनों किताबों के अनुभव शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा जब भी मुझे दुनिया में नेगेटिविटी का अनुभव होता है, तब मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं। टीना डाबी ने लिखा है.. यह लेट पोस्ट है, मैंने कुछ माह में कई किताबें पढ़ीं। इन्हें पढ़ने के बाद मैंने अपने विचारों के साथ किताब के सबसे अच्छे अंशों को एक पन्ने पर लिखा है। उम्मीद करती हूं आप सब इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने लिया। उन्होंने लिखा कि यह किताब इस वर्ष की सबसे अच्छी किताबों में से एक साबित हुई है।फिलहाल जयपुर में है अतहर और टीना की तैनाती 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी जहां शीर्ष स्थान हासिल की थीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आमिर अतहर उल शफी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। फिलहाल दोनों जयपुर में तैनात हैं। बता दें कि टीना, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर तैनात हैं। टीना और आमिर की शादी जब होने वाली थी तब हिंदू महासभा ने इस पर एतराज जताते हुए इसे 'लव जिहाद' की साजिश करार दे डाला था। अब इनके तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद फिर विवाद शुरू हो सकता है।
टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष