लाइव न्यूज़ :

Lockdown 2: गृह मंत्रालय ने देश के दुकानदारों को दी बड़ी राहत लेकिन 4 शर्तों का करना होगा पालन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 25, 2020 11:32 IST

Open in App
देशभर में कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इन दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी ही कर्मचारी काम करेंगे और मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी समेत सभी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। हालांकि, इस छूट में बहु और एकल ब्रांड की मॉल वाली दुकानें शामिल नहीं हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि नगर निगमों के दायरे और उसके पड़ोस में स्थित सभी एकल दुकानों को बंद के दौरान खोले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, नगर निगम के दायरे में स्थित बाजार वाले स्थानों की दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी। यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों में नहीं दी गई है। बता दें कि भारत सरकार ने कोरोना से जंग के खिलाफ पहले 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जोकि 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन महामारी के बढ़ते मामले देख सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया था। इस दौरान रोजमर्रा की केवल जरूरी चीजों- जैसे कि फल, सब्जी, दूध आदि की बिक्री के लिए अनुमति मिली थी। केंद्र सरकार के ताजा फैसले के मुताबिक, अब निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।
टॅग्स :गृह मंत्रालयकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो