लाइव न्यूज़ :

यूपी में15 ज़िलों के केवल हॉटस्पॉट सील, होगी सामान की होम डिलीवरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 00:23 IST

Open in App
 यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील करने की जैसे ही खबर आई लोग दुकानों की तरफ चल दिए.  दुकानों से दूध और कई जरूरी सामान जल्दी ही गायब हो गये. ऐसी खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल वाई को सामने आना पड़ा और अपील करनी पड़ी कि घबराने की कोई जरूरत नहीं. लोग पैनिक बायिंग ना करें. लोगों की जरूरत का हर सामान उनके घर पर ही पहुंचाया जाएगा. प्रशासन को अपील करनी पड़ी की अफवाहों पर ध्यान ना दें.  यूपी के इन 15 जिलों में से आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर और कानपुर में 12-12, वाराणसी में चार, शामली में तीन, मेरठ में सात, बरेली में एक, बुलंदशहर, बस्ती तथा फिरोजाबाद में तीन-तीन, सहारनपुर और महराजगंज में चार-चार, सीतापुर में एक और राजधानी लखनऊ में 12 हॉटस्पॉट की पहचान की गयी है. यूपी के गौतमबुद्ध नगर में 22 चिन्हित हॉटस्पॉट्स हैं जो 13 थाना क्षेत्रों में फैले हुए हैं. इन थाना क्षेत्रों के आस-पास पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. यहां सड़क पर किसी भी तरह के मूवमेंट की अनुमति नहीं है .गौतमबुद्ध नगर को 12 कलस्टर में बांटते हुए 22 जगहों को सील किया जा गया है.  नोएडा के महक रेजिडेन्सी, अच्छेजा गांव, जे पी विश टाउन सेक्टर 128, सेक्टर 44, गांव बिश्नोई पोस्ट दुजाना, सेक्टर 37 नोएडा, गांव घोड़ी बछेड़ा, स्टेलर एमआई सोसाइटी ओमीक्रॉन ग्रेटर नोएडा, पाम ओलंपिया गौर सिटी 2, सेक्टर 22 चौड़ा गांव, ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर 93 बी, सेक्टर 5 व सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी, डिजाइनर पार्क सेक्टर 62, गांव घोड़ी बछेड़ा, नोएडा के सेक्टर 27 और सेक्टर 28, एश गोल्ड गोल्फशेयर सोसाइटी सेक्टर 150, एटीएस डॉल्स जीटा फर्स्ट, ग्रेटर नोएडा, लॉजिक ब्लॉसम काउन्टी सेक्टर 137, पारस टेयरा सोसाइटी सेक्टर 137 नोएडा, तथा वाजिदपुर गांव, निराला ग्रीन सायर सेक्टर 2 ग्रेटर नोएडा तथा पतवारी गांव, अल्फा फर्स्ट ग्रेटर नोएडा, हाइड पार्क सेक्टर 78 तथा सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74, सेक्टर 11 नोएडा को सील किया जा रहा है. इन 22 जगहों को आज राज 12 बजे सील कर दिया जाएगा और ये 15 अप्रैल तक सील रहेंगे. इन जगहों पर रहने वाले लोग सड़क पर नहीं घूम सकते, अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते, और  इन जगहों पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहेंगी.  दूध, पानी, सहित हर चीज की आपूर्ति जिला प्रशासन अपने स्तर से करेगा. यहां मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे. इन जगहों पर रहने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग जैसे... डॉक्टर, पत्रकार तथा अन्य भी बाहर नहीं जा सकते. इन 22 हॉटस्पॉट मे निजी कंपनियों द्वारा की जा रही होम डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है.   
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथनॉएडालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए