लाइव न्यूज़ :

20 लाख करोड़ के 'आत्मनिर्भर भारत' पैकेज में किसको क्या मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2020 20:31 IST

Open in App
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया था. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज को विस्तार से समाझाया. ब्योरा देते हुए कहा कि आर्थिक पैकेज से वृद्धि को गति देने और एक आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद मिलेगी. आत्मनिर्भर भारत होने का मतलब दुनिया के अन्य देशों से अपने को काटना नहीं है. सरकार ने बताया कि 14 लाख करदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया. सबसे पहले बात वेतन भोगी लोगों की. एम्लॉयर की ओर दिये जाने वाले ईपीएफ योगदान पर सरकार ने कहा कि कर्मचारी और नियोक्ता का 12-12 पर्सेंट भी सरकार अगले तीन महीने तक देगी. 72 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. अगले तीन महीने के लिए ईपीएफ योगदान 12 पर्सेट 12 पर्सेंट से कम करके 10 पर्सेंट अगले तीन महीने के लिए किया गया. सरकारी संस्थानों के लिए ये योगदान 12 पर्सेंट ही रहेगा. कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) कर्मचारी और नियोक्ता के अंशदान के लिए सरकार 2,500 करोड़ रुपये देगी, यह प्रोत्साहन योजना अगस्त तक के लिये बढ़ायी गयी. इसका फायदा 3.67 लाख कंपनियों और 72.22 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. "सरकार ने पहले मार्च, अप्रैल और मई के लिए ऐलान किया था, जिसको अब जून, जुलाई और अगस्त में भी लागू रखा जाएगा.  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्ट रिटर्न फाइल करने वालों को बड़ी छूट दी और 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि को 31 जुलाई और 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया. पेडिंग रिफंट ट्रंट या चैरिटेबल ट्रस्ट के हो जल्दी ही रिफंड कर दिये जाए. वेतन को छोड़ कर दूसरे प्रकार के भुगतान पर टीडीएस, टीसीएस की दर 31 मार्च 2021 तक 25 प्रतिशत कम की गयी, इससे इकाइयों के हाथ में खर्च करने को 50,000 करोड़ रुपये की राशि मुक्त होगी.  
टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणआर्थिक पैकेजकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?