googleNewsNext

Farmer Protest| Kisan अब घेरेंगे संसद | संयुक्त किसान मोर्चा का सरकार के विरोध में कई बड़ा ऐलान

By गुणातीत ओझा | Published: April 2, 2021 11:46 AM2021-04-02T11:46:01+5:302021-04-02T11:47:15+5:30

किसान अब करेंगे संसद कूच 
क्या रोक पाएगी सरकार ? 

सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश में अलग-अलग जगहों पर किसानों का आंदोलन चार महीने से जारी है। लंबे वक्त से चल रहे किसान आंदोलन में अब दम भरने की तैयारी हो रही है। किसानों ने आने वाले दिनों में सरकार के विरोध में कई बड़े ऐलान किए हैं। एसकेएम यानी संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर किसान आंदोलन को तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। पिछले करीब 5 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने अब मई के पहले हफ्ते में ससंद तक पैदल मार्च करने का फैसला किया है। इसमें न केवल किसानों को, बल्कि महिलाओं, बेरोजगार लोगों और श्रमिकों को भी शामिल किया जाएगा। तारीख को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि 26 जनवरी को जो घटना हुई थी, वो न दोहराई जाए। किसानों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए कई और योजनाएं भी बनाई हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनसंसदfarmers protestParliament