लाइव न्यूज़ :

Corona Patient का परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्‍कार, श्राद्ध के दिन आ गया घर

By गुणातीत ओझा | Updated: November 27, 2020 20:22 IST

Open in App
पूरा विश्व मौजूदा समय में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से जूझ रहा है। कोरोना को लेकर रोज तमाम ऐसी खबरें आती हैं जो कभी खुशी देती तो कभी गम। कभी तो ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं जो दंग कर देती हैं। कोरोना से जुड़ा एक ऐसा वाकया पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सामने आया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। यहां अस्पताल की लापरवाही के चलते एक परिवार को गलत व्‍यक्ति का शव सौंप दिया गया। जिसका शव सौंपा गया था उसे भी कोरोना वायरस संक्रमण था। परिवार ने उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया।अंतिम संस्‍कार के कुछ दिन बाद जब परिवार उसका श्राद्ध कर रहा था, उस वक्त अस्‍पताल प्रशासन ने घर पर फोन किया। इसके बाद परिवार से कहा गया कि उनका कोरोना संक्रमित रिश्‍तेदार पूरी तरह से ठीक है और वह अस्‍पताल में ही है। आपने दूसरे व्‍यक्ति का अंतिम संस्‍कार कर दिया है।शिबदास बनर्जी को कोरोना संक्रमित होने के बाद खरदा के बलरामपुर बासु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 नवंबर को डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अस्पताल से शव ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद अस्पताल की तरफ से बताया गया कि जिस व्‍यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया, उनका नाम मोहिनी मोहन मुखर्जी था। वह 75 साल के थे। उनको भी 4 नवंबर को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 नवंबर को उन्हें बारासात के कोविड अस्पताल भेज दिया गया। अब दोनों के नाम के बाद मुखर्जी सरनेम था तो ऐसे में अस्‍पताल प्रशासन की ओर से चूक हो गई।मौत के बाद कोरोना केस होने की वजह से शव को प्रोटेक्टिव लेयर में सुरक्षित रखा गया था। परिवारवालों ने कोरोना की वजह से शव को दूर से देखा था। इस कारण किसी को भी गलतफहमी की जानकारी नहीं हो पाई। अब मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यी कमेटी गठित की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) तपस रॉय के मुताबिक जांच समिति की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। विभाग के दिशा निर्देशन में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप