googleNewsNext

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर तीन लाख दीप जलाकर बनाया गया रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 7, 2018 11:48 AM2018-11-07T11:48:05+5:302018-11-07T11:48:26+5:30

अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार (छह दिसंबर) को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने यहां घाट पर दीपोत्सव के दौरान रिकार्ड बनाए जाने की घोषणा की। 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, ‘‘पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रिकार्ड है।’’ राम की पैड़ी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। 

नये रिकार्ड को ‘‘अदभुत’’ बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, ‘‘इसने हरियाणा में 2016 में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ दिया। वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे।’’ 

(समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट)

टॅग्स :दिवालीयोगी आदित्यनाथDiwali-DeepavaliYogi Adityanath