लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 15:12 IST

Open in App
जेएनयू हिंसा केस की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है.. जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया है..अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दंगा करने और सम्पति को नुकसान पहुंचाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है..दिल्ली पुलिस सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया में मौजूद सामग्री की भी जांच करेगी...क्राइम ब्रांच नकाबपोश हमलावरों के बारे में सबूत इकट्ठा करने के लिए जेएनयू के छात्रों से भी बात करेगी.. वहीं जेएनयू के अधिकारियों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उन्हें जेएनयू का पूरा अपडेट दिया..एचआरडी मंत्रालय ने रविवार को जेएनयू रजिस्टार प्रमोद कुमार से छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के संबंध में तत्काल रिपोर्ट देने को कहा था..रविवार रात हुई हिंसा के बाद शास्त्री भवन में एचआरडी मंत्रालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.. वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालस हिंसा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप नेताओं की एक बैठक हो रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से फोन पर बात कर जेएनयू के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाने को कहा था.. गृह मंत्री ने कल दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमुल्या पटनायक से भी बात कर उन्हें मामले की जांच करने का आदेश दिया था..कांग्रेस ने जेएनयू में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमलावरों का संबंध भाजपा से है ..रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हिंसा का नंगा नाच हो सकता था? उन्होंने ट्वीट किया, ''मोदी जी और अमित शाह जी की आख़िर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फ़ीस वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो, तो छात्रों की पिटाई.. अब जवाहर लाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में! यह मोदी-शाह का छात्रों के लिए गुजरात मॉडल है  
टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र