लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India Update: नए केसों में उछाल, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 17407 नए केस, 89 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: March 4, 2021 18:29 IST

Open in App
Corona Updateभारत में बढ़ी संक्रमण की रफ्तार24 घंटे का अंकाड़ा चौंकाने वालाभारत में कोरोनावायरस के मामलों में एक बार फिर उछाल आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17,407 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हुई है। अब भारत में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 1,11,56,923 पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय केसों की संख्या अभी 1,73,413 है। भारत में अब तक कोरोनावायरस से 1,57,435 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राज्य में कोरोना के मामले डराने वाली रफ्तार से बढ रहे हैं। 24 घंटे में 9,855 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों ने राज्य में कोरोना से जान गंवा दी। राज्य में कुछ दिनों से रोज 8 हजार मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब ये 10 हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 21,79,185 हो गया है। 42 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 52,280 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20,43,349 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी राज्य में 82,343 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील