लाइव न्यूज़ :

Bihar News: Tejashwi Yadav बोले- Nitish Kumar थक चुके हैं| Indigo Manager Rupesh Murder Case

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 21:47 IST

Open in App
'' नीतीश कुमार थक चुके हैं उन्हें जबरन सीएम बनाया गया''इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह हत्याकांड (Rupesh Murder Case) को लेकर बिहार में सियासी जंग तेज हो गई है। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला (Tejashwi Yadav targets Nitish Kumar) किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं। उनसे अब बिहार संभलने वाला नहीं। लगातार अपराध बढ़ता चला जा रहा है। अगर उनसे गृह विभाग नहीं संभल रहा तो किसी और को दे दें। उनको जबरदस्ती CM बनाया गया है नहीं तो मुख्यमंत्री भी नहीं बनते।तेजस्वी ने पीएम मोदी से भी किया सवालबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे आपका बेटा दिल्ली में बैठा है, अब बताएं कहां गायब हैं। वो 'जंगलराज का युवराज' कहते थे अब क्या कहना है। जो लोग चोर दरवाजे से सरकार में आए अब वही लोग सवाल उठा रहे हैं। जिनके दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं वो सवाल उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री बताएं रूपेश के परिजन अब कैसे छठ मनाएंगे। मुख्यमंत्री जी लगातार समीक्षा बैठक करते हैं यह समीक्षा बैठक नहीं वसूली RCP tax को लेकर होती है।'अपराधी सरकार चला रहे हैं, लगातार घटनाएं बढ़ती जा रहीं'तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग लगातार जनता के बीच अपनी बातों को रखते रहे हैं। मुख्यमंत्री पीड़ितों से नहीं मिलते विपक्ष से सवाल पूछा जाता है। थके हुए नीतीश कहते हैं मुझे जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया गया है। अपराधी सरकार चला रहें हैं लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लोग घर से निकलने से डरते हैं। आरजेडी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से महज 2 किलोमीटर पर घटना हुई है। जितनी मेहनत आप भ्रष्टाचार अपराध को एडिट करने में लगाते है उतना अपराध नियंत्रण पर इमानदारी से करते तो यह हालत नहीं होती। आप ईमानदारी से अपराध को नियंत्रण करने की दिशा में काम करते तो शायद आज यह हालत बिहार की नही हुई होती। उन्होंने सरकार में रहने वाले लोगों को गुंडा कहकर संबोधित किया।रुपेश कुमार सिंह को गोलियों से भून डाला था अपराधियों नेबिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम शास्त्रीनगर के पुनाईचक शंकर पथ में कुसुम विलास अपार्टमेंट के गेट पर पेशेवर अपराधियों ने पटना एयरपोर्ट के इंडिगो कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) को गोलियों से भून डाला। वे मूल रूप से सारण जिले के जलालपुर संवरी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ छह गोली मारी। गोली लग्जरी कार के शीशे को भेदते हुए मैनेजर के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगने से चालक की सीट के पास गेट पर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। शंकर पथ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक बाइक पर दो अपराधी भागते हुए दिखे हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। 
टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए