लाइव न्यूज़ :

26/11 Mumbai Attack: फांसी से पहले कसाब ने आखिरी शब्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 15:41 IST

Open in App
मुंबई हमले के इकलौते जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था. कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी, जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई. इस अभियान में शामिल रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड' से पुष्टि की गई कि जिस वाहन से कसाब को ले जाया जा रहा था वह पुणे जेल पहुंच चुका है. इस पूरे अभियान में इस तरह के सात कूट-शब्द और कूट-संदेश इस्तेमाल किए गए थे और 'पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड' उनमें से एक था. यह दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच का अंतिम कूट-संदेश था. इन कूट-शब्दों और कूट-वाक्यों को सिर्फ गिनती के लोग जानते थे. जिनमें तत्कालीन गृह मंत्री आर. आर. पाटिल और कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल थे. कुछ चुनिंदा अधिकारियों को कसाब को आर्थर रोड जेल के 'अंडा सेल' से पुणे के येरवड़ा केंद्रीय कारावास ले जाने की जिम्मेदारी थी. इसमें 'फोर्स वन' कमांडो दल के पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होकर कसाब के वाहन के साथ चल रहे थे. राज्य आरक्षित पुलिस के अधिकारियों का एक दल वाहन से कुछ पीछे था ताकि किसी को शक नहीं हो. यह अभियान इतना गोपनीय था कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के हैंडसेट और मोबाइल फोन बंद कर दिए गए थे. उन्हें एक बैग में बंद कर दिया गया था. बस दो हैंड सेट चल रहे थे. तीन घंटे के इस सफर के दौरान कसाब ने एक लफ्ज नहीं कहा. तीन बजे तड़के जब उसे येरवड़ा जेल के अधिकारियों को सौंपा गया तब भी उसके माथे पर कोई शिकन नहीं थी. 
टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'