googleNewsNext

Corona संकट में 5 चीजों का सेवन करें अस्थमा मरीज, Lungs बनेंगे मजबूत, सांस की कमी होगी दूर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 15, 2021 03:10 PM2021-05-15T15:10:20+5:302021-05-15T15:10:20+5:30

कोरोना वायरस फेफड़ों को सीधे रूप से प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि मरीज सांस की कमी से दम तोड़ रहे हैं।जाहिर है कोरोना काल में अस्थमा के मरीजों को अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। महामारी के इस संकट में जरा सी लापरवाही अस्थमा मरीजों के लिए जान का कारण बन सकती है।अस्थमा के लक्षणों में खांसी, घरघराहट, सांस की तकलीफ और सीने में जकड़न शामिल है। ऐसे लक्षण महसूस होने पर आपको तुरंत अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं जिनमें पीनट्स, अंडे, शेलफिश, दूध, सोयाबीन, श्रिम्प, गाजर, ब्रेड, पास्ता, केक, पेस्ट्री और दूध से बने उत्पाद शामिल हैं। हालांकि कुछ चीजों के नियमित सेवन से अस्थमा को कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCoronavirusCOVID-19 India