सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक फल है खुबानी। इस फल के बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता है। इसे अंग्रेजी भाषा में एप्रिकॉट के नाम से जाना जाता है।इसकी पैदावार भारत और पाकिस्तान में बहुतायत में होती है। इसका वैज्ञानिक नाम आर्मेनिया प्लम है। यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस फल से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।