लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam Results 2020: Result से संतुष्टि नहीं, उसके लिए Students दे सकेंगे वैकल्पिक परीक्षा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: June 27, 2020 13:59 IST

Open in App
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीबीएसई और भारत सरकार छात्रों को राहत देने के लिए पहले से ही विचार-विमर्श कर रही थी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने छात्रों का परिणाम अब शेष परीक्षाओं के बिना असेसमेंट स्कीम के आधार पर जारी करना सुनिश्चित किया है। रिजल्ट से संतुष्टि नहीं होती है तो उसके लिए वैकल्पिक परीक्षाएं होंगी- अगर किसी छात्र को लगता है कि वह परीक्षा देकर ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर सकता है और 15 जुलाई तक परिणाम जारी होने पर छात्र को अपने रिजल्ट से संतुष्टि नहीं होती है तो उसके लिए सीबीएसई वैकल्पिक परीक्षाएं आयोजित करेगा। ऐसे छात्र केवल उन्हीं परीक्षाओं को देकर अपने परिणाम में सुधार की कोशिश कर सकेंगे जिन विषयों की शेष परीक्षाएं रद्द की गई हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने सभी छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता पहले छात्र के जीवन की सुरक्षा फिर परीक्षा है। इसी कड़ी में मंत्रालय दिन रात ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा के मॉडल विकसित करने में लगा है। जिससे छात्र सुरक्षित रहते हुए पढाई कर सकें।
टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना