लाइव न्यूज़ :

अपने 7 परिजनों की दर्दनाक हत्या की आरोपी Shabnam को मिलेगी फांसी की सज़ा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 17, 2021 16:42 IST

Open in App
आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) जिले  में रहने वाले शिक्षक शौकत अली की इकलौती बेटी शबनम (Shabnam) ने 14 अप्रैल, 2008 की रात को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर जो खूनी खेल खेला था, उससे पूरा देश हिल गया था. शबनम और सलीम की बेमेल इश्क की खूनी दास्तां करीब 13 साल बाद फांसी के नजदीक पहुंचती दिख रही है. प्रेम में अंधी बेटी ने माता-पिता और 10 माह के मासूम भतीजे समेत परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से गला काट कर मौत की नींद सुला दिया था. यह लोग उसके प्यार की राह में रोड़ा बन रहे थे.  मथुरा जेल प्रशासन ने रस्सी का ऑर्डर दे दिया है. निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले पवन जल्लाद ने फांसी घर का जायजा भी लिया है. हालांकि फांसी की तारीख अभी तय नहीं की गई है. अगर शबनम को फांसी होती है तो यह आजाद भारत का पहला मामला होगा.  इस मामले अमरोहा कोर्ट में दो साल तीन महीने तक सुनवाई चली थी. जिसके बाद 15 जुलाई 2010 को जिला जज एसएए हुसैनी ने शबनम और सलीम को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए तब तक उनका दम न निकल जाए का फैसला सुनाया. हालांकि दोषी शबनम ने सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. जहां से सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है. इसके बाद शबनम-सलीम ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति भवन से उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी दी जाएगी. देश में सिर्फ मथुरा जेल का फांसी घर एकलौता जहां महिला को फांसी दी जा सकती है. फिलहाल शबनम बरेली तो सलीम आगरा जेल में बंद है.महिलाओं की फांसी के लिए प्रदेश में यह एकमात्र जेल है। मथुरा जेल में 1870 में फांसी घर बनाया गया था.  वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक अभी फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तयारी शुरू कर दी है. रस्सी के लिए ऑर्डर दे दिया गया है. डेथ वारंट जारी होते ही शबनम-सलीम को फांसी दे दी जाएगी. हालांकि सलीम को फांसी कहां दी जाएगी यह भी अभी तय नहीं है.
टॅग्स :अमरोहा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: मनाया भैंस का जन्मदिन, DJ पर नाचे गांव वाले, देखें वायरल वीडियो

क्राइम अलर्टUP: एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेट, 10 लाख कैश और कार की मांग न पूरी करने पर तेजाब पीने को किया मजबूर; महिला की मौत

क्राइम अलर्टकुत्ते को बेरहमी से पीटा और फेंका, आरोपी युवक गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 35 मिनट रोकी गई ट्रेन, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टVideo: व्यस्त सड़क पर एक सनकी दुपट्टे से घोंट रहा था लड़की का गला, राहगीरों ने बचाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह