लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh के देवास में दलित आदिवासी परिवार की निर्मम हत्या, 47 दिनों से लापता था परिवार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2021 22:01 IST

Open in App
 मध्य प्रदेश में दलित परिवार की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है... घटना मध्य प्रदेश के देवास जिले की है जहां देवास के नेमावर में दलित आदिवासी वर्ग के कोरकू समाज के परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर उनके शवों को खेत में 10 फिट गहरे गड्डे में दफना दिया... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिवासी दलित परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या कर इनके शवों पर खाद और नमक डाल दिया गया ताकि जल्दी गल जाएं। पुलिस ने जेसीबी की मदद से 10 फिट गहरे गड्डे से शवों को निकाला लेकिन शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये परिवार बीते 47 दिनों से गायब था। परिवार की गुमशदी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करवाई गई थी... पुलिस ने मुस्तैदी से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ... इस मामले में ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है... वहीं कंकालों फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जब खेत के मजदूर से पूछताछ की तो उसने इस सनसनीखेज वारदात का सच उगला। पुलिस ने यह भी बताया कि इस हत्याकांड के पीछे अफेयर की भी बात सामने आ रही है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ही लड़की का मोबाइल चला रहा था और वह मैसेज कर अपडेट दे रहा था कि परिवार में सब सकुशल हैं। लेकिन जब पुलिस ने जब मैसेज और पोस्ट की सघनता से जांच की तो पता चला कि हर बार पुराने फोटो अपडेट हो रहे हैं। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। हत्या के बाद आरोपी प्रेमिका के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर फोटो और स्टेटस अपडेट कर रहा था कि वह ठीक है। 
टॅग्स :दलित विरोधमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी