लाइव न्यूज़ :

Sonu Sood 39 बच्चों का कराएंगे Liver Transplant, Surgery के लिए फिलीपींस से बच्चों को लाएंगे भारत

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 14, 2020 16:36 IST

Open in App
सोनू सूद (Sonu Sood) का नाम आज कौन नहीं जानता. कोरोना वायरस से डरकर जब लोग घरों में बैठे थे उस वक्त एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) की मदद के लिए सड़कों पर थे। महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के बाद उन्होंने सामाजिक कामों को रोका नहीं, जहां से भी मदद की गुहार लोगों ने लगाई, वहां उनकी मदद के लिए सोनू और उनकी टीम हाजिर रही। सोनू ने एक बार फिर से एक नेक काम किया है अभिनेता सोनू सूद ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह फिलीपींस के 39 बच्चों के यकृत प्रतिरोपण सर्जरी के लिए उनकी दिल्ली यात्रा की व्यवस्था करेंगे। अभिनेता ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सहायता की थी। वह एक साल से पांच साल तक के 39 बच्चों के चिकित्सकीय उपचार के लिए उनके दिल्ली आने की व्यवस्था करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महामारी के कारण यकृत की बीमारी से पीड़ित फिलीपींस के कई गरीब बच्चे दिल्ली आने में असमर्थ हैं। सूद ने एक ट्वीट में कहा, “इनके जीवन को बचाने की जरूरत है। हम इन्हें अगले दो दिन में भारत लाएंगे। इन 39 फरिश्तों के लिए तैयारी कर रहा हूं। सोनू सूद के इस नेकी के काम के लिए लोग उनकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना कर रहे हैं। हाल ही में एक स्टूडेंट ने ट्वीट कर कहा था- 'सर प्लीज मुझे यूपीएससी की किताबें खरीदने में मदद करें, मैं इन किताबों के बगैर तैयारी शुरू नहीं कर सकता। किताब दिलाने में मेरी मदद करें। छात्र की इस रिक्वेस्ट पर सोनू ने भी ट्वीट कर उससे उसका पता मांगा और कहा कि किताबें आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगी।
टॅग्स :सोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Dies: शोक में डूबा बालीवुड, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?