दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में तीसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार को हुआ है। दोनों स्टार्स के इस रिसेप्शन में परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों एक दम शाही अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं एक बार फिर से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दोनों इस दौरान मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए। खास बात ये है कि मीडिया ने दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारा, जिसे सुनकर दीपिका शरमा गई।