लाइव न्यूज़ :

मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर अनिल नेदुमंगडु का पानी में डूबने से निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 26, 2020 14:38 IST

Open in App
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मलयालम इंडस्ट्री के जाने माने  एक्टर (Anil P Nedumangad)  का निधन हो गया है. अनिल नेदुमंगडु (Anil Nedumangad) शुक्रवार शाम को मालंकारा बांध के पास नहाते हुए डूब गए और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अनिल शूटिंग के सिलसिले से बाहर थे और वे कुछ समय दोस्तों संग बिताने पास के रिजरवॉयर गए हुए थे. यहीं पर नहाते वक्त वे पानी में डूब गए और उनकी मौत गई.  अनिल पी के निधन पर केरल के चीफ मिनिस्टर पिनाराई विजयन ने शोक प्रकट किया, उन्होंने कहा, ''वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने स्मरणीय काम के जरिए फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है. उनके निभाए किरदारों ने  दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ है. अनिल का इस तरह जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी हानि है। परिवार और दोस्तों को दुख को साझा करता हूं'' आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें  फिल्म 'अय्यपानुम कोशियम'  में अनिल पी के किरदार को खूब तारीफ मिली थी. इस फिल्म के डायरेक्टर केआर सचिदानंद का इस साल जून में निधन हो गया था। केआर सचिदानंद के निधन के बाद अनिल पी ने एक पोस्ट पर लिखा कि वह फेसबुक कवर पर केआर संग लगी अपनी फोटो को कभी नहीं हटाएंगे। लेकिन वह भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए.  
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमलयालम सांंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल