अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया। 81 वर्षीय कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कादर खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। कादर खान अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी एक फिल्म अभी भी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। कादर खान 'हेराफेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 'हेराफेरी-3' जुलाई 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक नीरज वोरा, अहमद खान है। फिल्म में परेश रावल भी होंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी अहम भूमिका में होंगे। कादर खान की ये आखिरी फिल्म होगी। गौरतलब है कि श्रीदेवी की भी आखिरी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।