googleNewsNext

जब इस महान कलाकार ने सरकार को कहा - 'मुझे अवार्ड देना बंद करें'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 11, 2018 04:09 PM2018-01-11T16:09:10+5:302018-01-11T16:10:31+5:30

भारतीय फिल्म संगीत के जाने माने नाम के.जे. येसुदास ने हाल ही में अपना 78वां जन्म...

भारतीय फिल्म संगीत के जाने माने नाम के.जे. येसुदास ने हाल ही में अपना 78वां जन्मदिन मनाया है। 1987 में एक वक्त ऐसा आया जब येसुदास को केरल सरकार से कहना पड़ा कि वो उनको प्लेबैक सिंगिग के लिए केरल स्टेट अवार्ड देना बंद कर दें। येसुदास यानी कट्टास्सेरी जोसेफ येसुदास का जन्म 10 जनवरी, 1940 को केरला के फोर्ट कोच्चि में हुआ। येसुदास ने 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा', 'जब दीप जले आना', 'सुरमई अंखियों में', 'चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा' जैसे कई सुपर हिट गाने गाए हैं। उन्होंने लगभग भारत की हर भाषा में 60,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने पहली बार डायरेक्टर सलिल चौधरी के कहने पर फिल्म 'छोटी सी बात' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी येसुदास को 7 बार राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड,1977 में पद्मश्री सम्मान ,2002 में पद्मभूषण,2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा राज्य की ओर से उन्हें 43 बार अवार्ड मिले, जिस पर उनका कहना था कि राज्य में नई प्रतिभाओं को सम्मान देना चाहिए। 

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिपbollywoodbollywood news